टॉफी गले में फँसने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मातम

बिजनौर मे नहटौर के गांव चक गोवर्धन में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ढाई वर्षीय मासूम सैफे की टॉफी गले में फँस जाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के मुताबिक, सैफे पुत्र शमशाद अहमद टॉफी खा रहा था, तभी वह अचानक उसके गले में फंस गई। सांस रुकने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी नहटौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष आर्य के अनुसार, बच्चा अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। प्राथमिक अनुमान है कि टॉफी सांस की नली में फंसने से यह गंभीर स्थिति बनी। बताया जाता है कि मासूम के पिता शमशाद अहमद गांवों में फेरी लगाकर दाल बेचते हैं और हाल ही में गोहावर से यहां आकर बसे थे। दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Comment