मामूली विवाद में चाचा ने भतीजी की हत्या: भतीजा गंभीर आरोपी गिरफ्तार चाकू बरामद

नजीबाबाद। मंडावली थाना क्षेत्र के राजपुर नवादा गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। पारिवारिक विवाद के दौरान युवक हिमांशु (22) ने अपनी दो वर्षीय भतीजी मानवी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि पाँच वर्षीय भतीजे मयंक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंककर गंभीर रूप से घायल कर दिया चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मयंक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार


घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। बच्चों की मां मंजू ने बताया कि भोजन के दौरान देवर हिमांशु अचानक उग्र हो गया। उसने पहले बेटे को पकड़कर नीचे फेंक दिया और फिर सीढ़ियों पर मिली बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी था और पैसों तथा पैतृक संपत्ति को लेकर अक्सर घर में विवाद करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

Leave a Comment