ई-रिक्शा चालक ने बेजुबान कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटा

बिजनौर: नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के हुसैनपुर–गाजीपुर मार्ग पर मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बेजुबान कुत्ते को रिक्शा के पीछे रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कुत्ते को सड़क पर घसीट रहा है।

मानवता शर्मसार हुई

जिससे बेजुबान जानवर तड़पता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना हुसैनपुर–गाजीपुर रोड की है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी ई-रिक्शा चालक नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर नागरिकों और पशु प्रेमियों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बेजुबान पशुओं के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग


प्रशासन और पुलिस से मांग की जा रही है कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की अमानवीय हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

Leave a Comment