हाईवे पर केक काटकर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, 10 युवक हिरासत मे: बुलेट बाइक सीज

नजीबाबाद: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना नजीबाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हाईवे पर यातायात बाधित कर हुड़दंग मचा रहे युवकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। वायरल वीडियो में हरिद्वार से कोटद्वार जाने वाले हाईवे मार्ग पर कुछ युवक बीच सड़क पर केक काटते दिखाई दे रहे थे, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और जाम की स्थिति बन गई थी।

पुलिस जांच में


जांच में सामने आया कि नववर्ष के अवसर पर नौमान पुत्र यासीन निवासी ग्राम मौज्जमपुर तुलसीगढ़ी, थाना नजीबाबाद, अपने दोस्तों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP20 CV 4158 को बीच हाईवे पर खड़ा कर जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान उसके साथी भी सड़क पर खड़े होकर हुड़दंग कर रहे थे, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना नजीबाबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से सभी 10 युवकों को हिरासत में लिया तथा बुलेट मोटरसाइकिल को 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया। मामले में थाना नजीबाबाद पर मु0अ0स0-02/2026 धारा 285 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए युवक

नौमान पुत्र यासीन, अमीर पुत्र नईम, अरमान पुत्र यामिन, शादान पुत्र विकार अहमद (सभी निवासी ग्राम मौज्जमपुर तुलसीगढ़ी), शादमान पुत्र इस्लाम, आशु पुत्र राजपाल, वंश पुत्र राजाराम, अबुजर पुत्र राशिद, सोनू पुत्र रहीस तथा लवी कुमार पुत्र कोमल सिंह (सभी निवासी ग्राम पूरनपुरगढ़ी), थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहम्मद कय्युम, उप निरीक्षक अनीस अहमद, हेड कांस्टेबल 497 भारत मलिक, कांस्टेबल 1161 सुनील कसाना, 2004 सौरभ कुमार, 210 अशोक, 2131 सुभाष कुमार, 2086 सीताराम, 1273 सनुज एवं 2177 सदीप शामिल रहे।

पुलिस की अपील


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर इस प्रकार का कृत्य न करें, जिससे यातायात बाधित हो और कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

Leave a Comment