नजीबाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

नजीबाबाद: नजीबाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मुस्सेपुर पाडली थाना नहटौर (हाल निवासी कुटिया कॉलोनी, कोतवाली शहर बिजनौर) तथा घनश्याम सिंह पुत्र स्व. बाबूराम निवासी ग्राम तेलीपुरा माफी थाना अमरोहा देहात के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से बरामद की गई मोटरसाइकिले


पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस व स्टार सिटी शामिल हैं, जिनमें कुछ बिना नंबर प्लेट तथा एक की चेसिस व इंजन संख्या मिटाई गई थी। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने नजीबाबाद, देहरादून व अन्य स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें गन्ने के खेतों में छिपा रखा था और बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम खिदरीपुरा के पास ट्यूबवेल से अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना नजीबाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Comment