नजीबाबाद: जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज तहसील नजीबाबाद परिसर स्थित नव निर्मित कवि दुष्यंत कुमार सभागार का विधिवत रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भवन का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को भवन के उचित उपयोग एवं रख-रखाव के निर्देश दिए।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस नव निर्मित मीटिंग हॉल से प्रशासनिक बैठकों, समीक्षा कार्यक्रमों एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बैठकों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी। यह भवन सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।