S I Rअभियान में तेज़ी, कुरैशी के कैंप पर उमड़ी भीड़

नजीबाबाद। एस.आई.आर. अभियान को गति प्रदान करते हुए मोहल्ला मुनीरगंज पालोमल कॉलोनी स्थित वरिष्ठ समाजसेवी वसीम कुरैशी के कैंप कार्यालय पर 4 नवम्बर से लगातार एस.आई.आर. फार्म भरने का कार्य तेज़ी से जारी है। कैंप में दस्तावेज़ों की जांच एवं फार्म भरने की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से पूरा किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।

बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं कार्यालय

प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कैंप कार्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेज़ों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और बी.एल.ओ. व कैंप टीम की मदद से अपने एस.आई.आर. फार्म भर रहे हैं।पूर्व शिक्षक मास्टर मोहम्मद असलम और पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को चाहिए कि वे अपने फ़ॉर्म 5 दिसम्बर से पहले संबंधित बी.एल.ओ. के पास हर हाल में जमा कर दें, जिससे उनका नाम सही समय पर सूची में शामिल हो सके। अभियान को सफल बनाने में हाजी शमीम कुरैशी, इरफ़ान कुरैशी, मुफ्ती मोहम्मद सलमान, हाजी जब्बार, साहिल हुसैन, नईम अहमद, अनीस अहमद, अहसान अहमद, सुरेंद्र मुंशी, महफूज, जीशान अहमद सहित कई अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Comment