नजीबाबाद: थाना नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में हुए अरमान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे वांछित आरोपी गफ्फार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा (आला-ए-क़त्ल) भी बरामद किया गया है।
शमशाद व गफ्फार में मिलकर ने मिलकर की थी हत्या

उक्त प्रकरण में दिनांक 21 जनवरी 2026 को वादी शाहबाज पुत्र स्व. महबूब, निवासी मोहल्ला शेखसराय, कस्बा जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर द्वारा थाने पर तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्त शमशाद पुत्र अनवार एवं गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार ने उनके भाई के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद पर मु0अ0सं0-35/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को पहले अभियुक्त शमशाद पुत्र अनवार को घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार
इसी क्रम में दिनांक 23 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नजीबाबाद पुलिस ने दूसरे अभियुक्त गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी मोहल्ला महलसराय, कस्बा जलालाबाद (वर्तमान पता: आसरा आवास कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र राठी, हेड कांस्टेबल राहुल वेदवान, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल राजीव राठी,कांस्टेबल समोद आदि शामिल रहे।
मृतक अरमान का फोटो घर पर लगी भीड़
