जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक सम्पन्न: कई अहम निर्देश जारी

बिजनौर: 23 जनवरी 2026 को जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक महात्मा विदुर सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

मुख्य विकास अधिकारी श्री रणविजय सिंह,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह,
प्रधानाचार्या महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज श्रीमती उर्मिला कार्या,

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.आर. त्यागी,
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. प्रभा रानी,
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एनएचएम कार्यक्रमों में बिजनौर का शानदार प्रदर्शन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।


उन्होंने बताया कि

परिवार नियोजन कार्यक्रम में आशा इंडेक्स में प्रदेश में प्रथम स्थान

पुरुष व महिला नसबंदी में मुरादाबाद मंडल में प्रथम स्थान

गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के ऑनलाइन पंजीकरण में राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन

सीएचसी समीपुर में पहली बार सी-सेक्शन सेवा शुरू

नोडल आरसीएच डॉ. अनिल कुमार एवं मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मोहम्मद शमीम ने बताया कि
सीएचसी समीपुर (नजीबाबाद) में पहली बार सी-सेक्शन प्रसव सेवा शुरू की गई है, जहां अब तक 05 गर्भवती महिलाओं का सफल ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराया जा चुका है।

दवाइयों और एंबुलेंस सेवाओं पर सख्त निर्देश

सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर—
एंटी रैबीज वैक्सीन, एंटी स्नेक वैक्सीन, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने 102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि लापरवाही या देरी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

70 वर्ष से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य

डीएम श्रीमती जसजीत कौर ने निर्देश दिए कि

70 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएं

अपात्र व्यक्ति का कार्ड किसी भी स्थिति में न बने

क्वालिटी एश्योरेंस में प्रदेश में दूसरा स्थान

राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम में जनपद को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिलने पर—

डॉ. हितेंद्र (क्वालिटी परामर्शदाता)

पूनम रानी (जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर)

फारूख अजीज (जिला कार्यक्रम प्रबंधक)

श्रेष्ठ ब्लॉक: कोतवाली, नजीबाबाद, नहटौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment