नजीबाबाद: नगर के मौहल्ला जाब्तागंज निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मरहूम शहज़ादा साजिद हुसैन की बेटी सुमैया तहरीम ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर नगर और जिले का नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि कांग्रेसी नेता नावेद फरीदी और पूर्व सभासद मोहम्मद सालिम की भतीजी सुमैया तहरीम का शोध प्रस्ताव राष्ट्रीय स्तर के स्पार्क 4.0 कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित हुआ है। इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और इसे परिवार के लिए गर्व की बात बताया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सुमैया तहरीम को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रईस कुरैशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “सुमैया तहरीम की यह उपलब्धि नजीबाबाद ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। आज की युवा पीढ़ी जब शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ती है तो समाज और देश दोनों का भविष्य मजबूत होता है। हमें उम्मीद है कि सुमैया आगे भी इसी तरह सफलता के नए मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
वहीं नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी ने कहा कि “हमारे शहर की बेटियां जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। सुमैया तहरीम ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।