NPL-4 मे रोडवेज व पीडब्ल्यूडी की शानदार जीत

नजीबाबाद: नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नजीबाबाद प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में रोडवेज टीम ने डाक विभाग को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में पीडब्ल्यूडी टीम ने तहसील टीम को पराजित किया।

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ हाजी विसाल और चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी द्वारा फीता काटकर किया गया और परिवहन निगम के एआरएम सत्यम सिसोदिया द्वारा झंडारोहण के साथ हुआ। इस दौरान प्रकृति अग्रवाल, शगुन प्रजापति, मायांशी कश्यप, यशस्वी, ईशानी, परविंदर कौर व इशिका सहित अन्य ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

पहले मैच में रोडवेज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 219 रन बनाए। जवाब में डाक विभाग की टीम 17.4 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। रोडवेज की ओर से कप्तान अरुण कुमार ने 38 रन और विजेंद्र सिंह ने 31 रन बनाए, जबकि रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और 13 रन बनाए। रोहित को मैन ऑफ द मैच और डाक विभाग के हर्षित को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में पीडब्ल्यूडी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 366 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में तहसील टीम 20 ओवर में 248 रन ही बना सकी। पीडब्ल्यूडी के गौरव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 गेंदों में 201 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। तहसील टीम के सौरभ सिंह को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट में मोहम्मद अहसान और सुखदेव सिंह ने कमेंट्री की। विजेताओं को ट्रॉफी हाजी मोहम्मद विसाल और पूर्व चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी (नहटौर) द्वारा प्रदान की गई।

कल सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच बैंक विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच तथा दूसरा मैच बार एसोसिएशन और रोडवेज के बीच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर संजय कुमार अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, दानिश मंसूरी, विनीत कुमार विक्की, आदित्य विक्की, सलमान कुरैशी एडवोकेट, जावेद, खुर्शीद, रोबिन, परवेज, हिना अग्रवाल और विनीता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब के जीटी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है।

Leave a Comment