शेरकोट: भारतीय किसान यूनियन (भानु) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शेरकोट में किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, किसान हितों की रक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी मोहम्मद साहिल को भारतीय किसान यूनियन (भानु) का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष शायान शमसी एवं जिला सचिव गुफरान राजा द्वारा की गई। वहीं नगर अध्यक्ष शेख उस्मान ने मोहम्मद राग़िब को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नई जिम्मेदारियां मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। पदाधिकारियों से एकजुट होकर किसानों की आवाज बुलंद करने की अपील की गई। साथ ही किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने और संगठन को सक्रिय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान जिला सचिव गुफरान राजा, मोहम्मद अयान, शेख मोनिश, कैफ चौधरी, यावर सईद, शेख उस्मान, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अजीम मिर्जा, पत्रकार सुहैल इदरीश, मोहम्मद अदनान सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।