नजीबाबाद। आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का 39वां जन्मदिन 3 दिसंबर 2025 को नजीबाबाद स्थित मुरादाबाद मंडल प्रभारी एवं सहारनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी के कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी
समारोह में नेताओं ने चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और युवाओं को जागरूक करने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे,मुरादाबाद मंडल प्रभारी एवं सहारनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, भीम आर्मी के ज़िला अध्यक्ष प्रशांत महासागर, भाईचारा समिति के मंडल अध्यक्ष ललित कुमार, ज़िला उपाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम, तहसील अध्यक्ष विक्की कुमार, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, तहसील कार्यकर्ता सुखबीर प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, ज़िला प्रभारी साबू प्रधान, नगर अध्यक्ष सुल्तान कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष असलम अंसारी, शादमान शेख, तस्लीम अहमद, पूर्व प्रधान नफीस अहमद, अयाज़ अंसारी, अफाक अंसारी, दीपक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
केक काटकर दी शुभकामनाएँ
जन्मदिन कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के लिए लंबी आयु और संघर्षशील जीवन की कामना की तथा पार्टी की नीतियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने पर जोर दिया।