बिजनौर। पुलिस अधीक्षक बिजनौर एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर औपचारिक रूप से रैंक स्टार लगाकर सम्मानित किया।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा की कामना की।पदोन्नति समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सतेन्द्र कुमार ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था और जिम्मेदार पुलिसिंग का परिचय दिया है, जिसकी बदौलत उन्हें यह बड़ा दायित्व सौंपा गया है।