चांदपुर: थाना चांदपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत कार्य करने के आरोप में फरार चल रहे युवक सतवीर उर्फ बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
29 नवंबर को दर्ज हुआ था मामला
पीड़िता के परिजनों ने 29 नवंबर 2025 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम रायपुर खादर निवासी सतवीर उर्फ बब्बू ने नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया और परिवार वालों के साथ मारपीट की।
इस आधार पर मुकदमा संख्या 681/2025 धारा 79/115(2)/64(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
4 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद चांदपुर पुलिस की टीम ने ग्राम रायपुर खादर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस टीम में कौन-कौन रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,
कांस्टेबल सिद्धार्थ
शामिल रहे।
पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच गंभीरता से की जा रही है।