उधम सिंह नगर/जसपुर:
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना जसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 01 किलो 251 ग्राम अवैध चरस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
जनपद उधम सिंह नगर के एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा के आदेश पर नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक अपराध सुश्री निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर श्री स्वपन किशोर सिंह, तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री दीपक सिंह व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन श्री प्रशांत कुमार द्वारा की गई।
पतरामपुर फ्लाईओवर के पास चैकिंग के दौरान गिरफ्तारी
2/3 दिसंबर 2025 की रात लगभग 2:30 बजे टीम ने पतरामपुर फ्लाईओवर के पास चैकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी
अंग्रेज़ सिंह, पुत्र जीत सिंह
निवासी: चम्पतपुर चकला थाना बड़ापुर, बिजनौर
उम्र: 40 वर्ष
बरामदगी
01 किलो 251 ग्राम चरस,
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन
NDPS Act में मुकदमा दर्ज
आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 511/2025, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत थाना जसपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
सप्लाई चेन से जुड़े सुराग मिले
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चरस उसने अपने साथी धर्मेंद्र सिंह, पुत्र जीत सिंह
निवासी: कोटा टांडा रायपुर, बिजनौर से मिलकर जसपुर में बेचने के लिए लाई थी।आरोपी ने बताया कि चरस श्रीनगर गढ़वाल की ओर से लाई गई थी।पुलिस टीम इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।