नजीबाबाद : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को नजीबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना नजीबाबाद पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त शाकिब पुत्र आबिद, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) से एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।
तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद पर मु0अ0सं0-04/2026, धारा 353(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की कार्यवाही
02 जनवरी 2026 को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त शाकिब पुत्र आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र राठी, हेड कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर शामिल रहे।
पुलिस पर शासन एक्शन में
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने एवं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।