आवास योजना के स्वीकृत लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र: 24 घंटे में पहुंचेगी पहली किस्त

नजीबाबाद: नगर पालिका परिषद नजीबाबाद में प्रधानमंत्री/सरकारी आवास योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा स्वीकृत लाभार्थियों को चेयरमैन इंजीनियर मुअज्ज़म द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने बताया कि सभी स्वीकृत लाभार्थियों के बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर पहली किस्त की धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवास योजना के तहत भरे गए फॉर्मों में से सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।

इसी क्रम में सभी स्वीकृत लाभार्थियों को नगर पालिका कार्यालय बुलाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार एवं नगर पालिका का आभार जताया।

Leave a Comment