नजीबाबाद: नजीबाबाद में मोटा आम स्थित असपा मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी के कैंप कार्यालय पर आज़ाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 मार्च को बिजनौर में काशीराम जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते जिला अध्यक्ष प्रशांत महासागर

बैठक में चेयरमैन साहनपुर एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर उसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्ग को आवाज देने का काम किया था। उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 15 मार्च को बिजनौर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संगठन को और मजबूत करें।

इस दौरान प्रदेश कोर कमेटी सदस्य भीम सेन हल्दिया, भीम आर्मी ज़िला अध्यक्ष प्रशांत महासागर, नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, अयाज़ अंसारी, सुखबीर प्रधान, ओमवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, वाजिद मकरानी, साबू प्रधान, सभासद अच्छन राईन, शमशीद प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।