आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की अहम बैठक, 2027 चुनाव को लेकर एकजुटता का आह्वान

नजीबाबाद के मोटा आम स्थित आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद सड़क से लेकर संसद तक सर्वसमाज के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। वक्ताओं ने सभी वर्गों के लोगों से एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

इस मौके पर मुफ़्ती नफीस साहब ने कहा कि खुर्शीद मंसूरी लगातार पार्टी के लिए संघर्षरत हैं और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देती है, तो क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक बनाने का मन बना लिया है। बैठक की अध्यक्षता हाजी गफ्फार साहब ने की, जबकि संचालन उबैद नजीबाबादी ने किया।

बैठक में हाशिम, हारून, मारूफ हुसैन, इरशाद अनस, अबरार, अफज़ाल सहित ग्राम लाठीपुरा, जहानाबाद, दाफरपुर, मीरापुर, हुसैनपुर, बोरकी, कमालपुर आदि गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Comment