बिजनौर: जनपद बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को एसआईआर (Special Intensive Revision) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह पुरस्कार 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रदान किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का समयपूर्वक एवं गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने, ट्रेनिंग एवं कैपेसिटी बिल्डिंग श्रेणी में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर का चयन किया गया है।
उनके नेतृत्व में बीएलओ स्तर तक बहु-स्तरीय प्रशिक्षण, निरंतर माइक्रो प्लानिंग, बीएलओ के कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन को प्रभावी ढंग से लागू किया गया। साथ ही, राजनीतिक दलों एवं विभिन्न विभागों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रक्रिया से जोड़कर टीम वर्क की मजबूत कार्यप्रणाली विकसित की गई।

इन्हीं समन्वित प्रयासों और टीम भावना के परिणामस्वरूप जनपद बिजनौर को यह गौरवपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।