नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड को सुना। कार्यकर्ताओं ने इसमें बताए गए प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों, उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस पर सेंट्रल हॉल के कार्यक्रम, वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण, कुरुक्षेत्र में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण सहित कई प्रेरक घटनाओं का उल्लेख किया।
मतदाताओं से अपील की
साथ ही शीतकाल में पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते पर्यटन को भी सराहा।कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में जनसंपर्क करते हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में फॉर्म जमा करने की अपील की।भागूवाला मंडल के राहतपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 110 राजारामपुर तुलसी पर भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह व चेयरपर्सन किसान सहकारी समिति सनोज देवी के आवास पर आदित्य मलिक, युवी चौधरी, सुमित गुर्जर, नरपाल सिंह, अर्णव चौधरी सहित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।
विभिन्न भूतों पर कार्यक्रम सुना गया
बूथ संख्या 128 पर सीमा कर्णवाल, दीपक कर्णवाल ने कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ सुनी। बूथ संख्या 136 साहनपुर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, जिला प्रतिनिधि वरुण कौशिक, संजीव भुईयार, तासिम राइन मौजूद रहे।बूथ संख्या 137 जाटान साहनपुर पर अनुज काकरान व महामंत्री सचिन देशवाल, बूथ संख्या 105 राहतपुर पर महामंत्री कपिल राजपूत, बूथ अध्यक्ष केशव पाल, रघुनाथ सिंह, तथा बूथ संख्या 111 मुस्सेपुर पर संजीव गुज्जर, जयपाल सिंह, संदीप कुमार, सतपाल सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना।