नहटौर: नहटौर-धामपुर मार्ग स्थित एस डब्ल्यू हेल्थ केयर सेंटर में अर्शीन ब्लड हेल्प सेवा टीम नहटौर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का शुभारंभ हेल्थ केयर सेंटर के प्रबंधक डॉ. मौ. मुस्तकीम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. मुस्तकीम तथा शैख महबूब ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। समय पर रक्त मिलने से जरूरतमंद मरीज को नया जीवन मिल सकता है और यह समाज सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है।
गांव मुर्शदपुर (दिल्ली) निवासी समाजसेवी विनीत चौधरी ने इस शिविर में अपने जीवन का 16वीं बार रक्तदान कर लोगों के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी या शारीरिक समस्या नहीं होती।

शिविर में विनीत चौधरी के अलावा मुकीम चौधरी, गुलजार नदीम सहित कुल 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें महिला रक्तदाता भी शामिल रहीं।