सीओ ने किया नांगल सोती थाने का वार्षिक निरीक्षण

बिजनौर/नांगल: सोती पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने शनिवार को नांगल सोती थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाने में रखे अपराध रजिस्टर, ऑर्डर रजिस्टर, सुरक्षा समिति रजिस्टर, हवालात रजिस्टर, नकबजनी, सक्रिय अपराधी एवं जांच पर्ची सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।

दस्तावेज दुरुस्त पाए गए

सभी दस्तावेज़ संतोषजनक एवं दुरुस्त पाए गए। सीओ ने थाने में मौजूद सभी हथियारों की भी जांच की, जो साफ-सुथरी एवं तेल लगी अवस्था में मिले। इसके अलावा उन्होंने महिला शौचालय, मैस, आरक्षियों के आवास व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जहाँ सफाई और रख-रखाव उत्तम पाया गया।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सतेंद्र मलिक सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment