कोटद्वार–दिल्ली प्रातःकालीन ट्रेन की मांग: महाप्रबंधक को सौंपा गया ज्ञापन

नजीबाबाद: कोटद्वार से नई दिल्ली के लिए प्रातःकालीन समय में ट्रेन चलाए जाने तथा जम्मूतवी जाने वाली नॉन-स्टॉप ट्रेनों के स्टॉपेज नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर कराए जाने की मांग को लेकर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को अवगत कराया गया है। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को आदर्श नगर निवासी एवं आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि यदि कोटद्वार से दिल्ली के लिए सुबह के समय ट्रेन चलाई जाती है तो रेलवे को प्रति माह लाखों रुपये की अतिरिक्त आय होगी। साथ ही कोटद्वार सहित जनपद बिजनौर के यात्रियों और व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इस संबंध में पूर्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा रेल मंत्रालय को संस्तुति भी भेजी जा चुकी है। इसके अलावा आरटीआई कार्यकर्ता ने जम्मूतवी जाने वाली नॉन-स्टॉप ट्रेनों के स्टॉपेज उत्तराखंड के प्रवेश द्वार पर स्थित नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर कराए जाने की मांग की, ताकि आम नागरिकों के साथ-साथ सेना के जवानों को भी यात्रा में सुविधा मिल सके।

Leave a Comment