दिव्यांग बच्चों की एक्सपोज़र विज़िट को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

बिजनौर। शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों की एक्सपोज़र विज़िट को जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर हस्तिनापुर के लिए रवाना किया गया। यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन तथा जिला समन्वयक समग्र शिक्षा श्री लियाकत अली की देखरेख में आयोजित किया गया।

तीन बसें सजाई गई


कलेक्ट्रेट परिसर से तीन सजाई गई बसों को रवाना किया गया, जिनकी सभी व्यवस्थाएँ स्पेशल एजुकेटर्स की टीम द्वारा की गई थीं। दिव्यांग बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही। बच्चों के लिए लंच, पानी, बिस्कुट, चिप्स, फ्रूटी आदि की उत्तम व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। रवाना होने से पूर्व दिव्यांग बच्चों ने अधिकारियों के सामने शैक्षिक गतिविधियाँ भी प्रस्तुत कीं। मुखबधिर बच्चों द्वारा सांकेतिक अल्फ़ाबेट, सांकेतिक गिनती और सांकेतिक वर्णमाला की प्रस्तुति को जिलाधिकारी महोदया ने विशेष रूप से सराहा। शाम 5 बजे भ्रमण समाप्त होने के पश्चात सभी दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर टीम द्वारा सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुँचाया गया।

Leave a Comment