गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की भव्य बाइक तिरंगा रैली

नजीबाबाद: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा नजीबाबाद नगर में देशभक्ति से ओतप्रोत बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी रैली “भारत माता की जय” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों के साथ निकाली गई, जिससे पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

रेलवे स्टेशन से हुई तिरंगा रैली की शुरुआत

बाइक तिरंगा रैली का शुभारंभ सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन नजीबाबाद से हुआ। रैली कृष्णा टॉकीज, सुराही बाजार, जगन्नाथ चौक कल्लूगंज, चौक बाजार, अम्दू खां चौक, बिसातियान, हवेलीतला होते हुए कोटद्वार फाटक नंबर-2 से गुजरकर मंडी समिति परिसर में जाकर संपन्न हुई।

ठंड के बावजूद पत्रकारों में दिखा उत्साह

कड़ाके की ठंड के बावजूद संगठन से जुड़े पत्रकार पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुआ आयोजन

रैली का आयोजन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद, जिला महामंत्री अशरफ अली एवं नजीबाबाद नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी के नेतृत्व में किया गया। पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस एस्कॉर्ट के साथ शांतिपूर्ण आयोजन

रैली के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सराय चौकी एवं जाब्तागंज चौकी का पुलिस स्टाफ पुलिस एस्कॉर्ट के रूप में मौजूद रहा, जिससे रैली शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।

मंडी समिति में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह

बाइक तिरंगा रैली के मंडी समिति परिसर पहुंचने पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने जाब्तागंज चौकी इंचार्ज विनोद पाण्डे एवं क्राइम इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह को फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद, जिला महामंत्री अशरफ अली, नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी, नगर महामंत्री मयंक कश्यप, नगर मीडिया प्रभारी शादाब जफर सहित मरगूब हुसैन नासिर, शहज़ाद नोमानी, शाही अराफ़ात सैफी, अब्दुल रऊफ, अल्ताफ रज़ा, डॉ. वसीम बारी, आफताब आलम, राजू सुहेल, जुनैद अंसारी, शमीम सिद्दीक़, नसीम उस्मानी एवं जूनियर रिपोर्टर अमन सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment