बिजनौर में बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया रक्तदान

बिजनौर नहटौर: मौहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी रक्तवीर महबूब शेख ने अनोखे अंदाज में अपनी बेटी आर्शीन का 11 वां जन्मदिन मनाया। महबूब शेख ने हिंद ब्लड बैंक बिजनौर. पहुंच कर अपने जीवन का तकरीबन 25 वा रक्तदान किया। साथ में मौजूद रहे नजीबाबाद टीम से हाजी फहीम, रक्त वीर जावेद, हिन्द ब्लड बैंक डायरेक्टर मशहिर सादिक आदि, अनोखे अंदाज में बेटी भतीजे और अपने जन्म दिन मनाने के लिए मशहूर महबूब शेख ने.जिले में ही नहीं जिले से बाहर भी इंसानियत की मिसाल पेश की।

मालूम हो की महबूब शेख करीब सात वर्ष से ( इस बेटी के नाम)अर्शीन ब्लड हेल्प सेवा नाम से ब्लड हेल्प सेवा ग्रुप चलाते है जिसके माध्यम से अब तक जिले में हजारों लोगों की मदद हो चुकी है ओर भी दर्जनों संस्थाओं से जुड़े है जिनके वे सक्रिय सदस्य भी है। वह समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं एवं अपने साथ सैकड़ों युवाओं को जोड़ चुके हैं।जिला बिजनौर में उन्हें रक्त मित्र के नाम से जाना जाता है अधिकतर जरूरत पड़ने पर वे लोगों की मदद करते, जनपद में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का अनथक प्रयास कर रहे है।

महबूब शेख ने बताया कि रक्तदान महादान होता यह अमूल्य दान है। हर स्वस्थ पुरुष महिला जिसका हीमोग्लोबिन 12 से अधिक हो 3 माह एवं महिला 4 माह के अंतराल में रक्तदान कर सकती हैं। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। एक बार में सिर्फ एक यूनिट यानी खून ही लिया जाता है. जो शरीर में मौजूद का 15 व हिस्सा ब्लड होता रक्तदान से स्वयं को अत्यधिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं।और काफी महंगे टेस्ट फ्री हो जाते है उन्होंने समाज के युवाओ से अपील करते हुए अधिक से कार्य से जुड़ने की अपील की।

Leave a Comment