एसडीएम व चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष ने किया ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

बिजनौर के नगीना में उपजिलाधिकारी नितिन कुमार तथा चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज़ ख़लील ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व गुब्बारे–कबूतर उड़ाकर सात दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
शुक्रवार दोपहर हिंदू इंटर कॉलेज मैदान में ढोल–नगाड़ों की गूंज और फुटबॉल प्रेमियों से खचाखच भरे स्टेडियम में यह भव्य समारोह आयोजित हुआ।नगीना फुटबॉल क्लब द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी यह टूर्नामेंट पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. शेख खलीलुर्रहमान की स्मृति में आयोजित किया गया है।

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

उद्घाटन मैच सिरसी और काशीपुर के बीच खेला गया, जिसमें सिरसी ने 2–1 से जीत दर्ज की। सिरसी के कप्तान कसीम अहमद व काशीपुर के कप्तान हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।मैच के रेफरी सुभाष कपूर उर्फ पप्पी रहे, जबकि कमेंट्री इरफ़ान अंसारी, मास्टर शहज़ाद और आज़म मुल्तानी ने की।विशिष्ट अतिथि शेख शाहनवाज़ ख़लील ने कहा कि जीवन में व्यायाम व खेलकूद अत्यंत आवश्यक है।

ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में अतीक अहमद भारती, शेख शाहनवाज़ शारिक सुल्तान, बाबू भाई लाठी वाले, अब्दुल समद, सुनील कुमार, प्रदीप गर्ग, मोहित गोयल, मंजीत बिश्नोई, डॉ. दिनेश, ब्रजमोहन बल्ली, मकसूद उस्मानी, इक़बाल कुरैशी, शेख जमशेद, राकेश कर्णवाल, शाहिद अली गौहर, ज़ुबैर ज़ैदी, अंजार सैफी, शेख शददन, वसीम अंसारी एडवोकेट, जुनैद कुरैशी, सिद्दीक मुल्तानी, मास्टर शहज़ाद, इरफ़ान अंसारी, आज़म मुल्तानी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment