नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी शहजाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Bijnor: बिजनौर के चांदपुर में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में चांदपुर पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना चांदपुर में तहरीर देकर बताया कि कबाड़ी का काम करने वाला एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर फरार हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया

मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 670/2025 पंजीकृत किया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 333/79 बीएनएस तथा धारा 11(1)/12 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया।विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र शफ़ीक, निवासी मोहल्ला शहीदनगर, थाना नूरपुर, जनपद बिजनौर के रूप में की।

पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया

29 नवंबर 2025 को थाना चांदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लगातार पीछा करते हुए आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायिक प्रक्रिया हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, कांस्टेबल दिनेश कुमार सहित थाना चांदपुर के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment