बिजनौर के नगीना हिन्दू इंटर कॉलेज के निकट मैदान पर नगीना फुटबॉल क्लब नगीना के तत्वधान मे आयोजित याद-ए-ख़लील ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच नोएडा नाइजीरियन व गढ़वाल राइफल के बीच फुटबॉल मैच खेला गया जिसमें गढ़वाल राइफल टीम ने नाइजीरिया नोएडा को 2- 0 के स्कोर से हराकर शील्ड हासिल की,
मुख्य अतिथि सूबेदार शलेंद् कुमार बिष्ट उत्तराखंड फुटबॉल मे किक मारकर राष्ट्र गांन के साथ मेच का शुभारंभ किया। इस मैच में रेफरी कुशाल रावत असिस्टेंट रेफरी दीपक पोखरियाल व, चौथा रेफरी सुभाष कपूर उर्फ़ पप्पी,तथा कमैंन्ट्रेटर मास्टर शहज़ाद आज़म मुल्तानी व इरफ़ान अंसारी रहे।
पत्रकार और विजेता उपविजेता टीम को किया सम्मानित
इस मौक़े पर शेख शाहनवाज़ खलील ने जीतने वाली टीम गढ़वाल राइफल को 50000 का नकद इनाम व ट्राफी दी तथा हारने वाली टीम नोएडा नाइजीरिया को ₹25000 का नकद इनाम ट्रॉफी दी तथा सभी खिलाड़ियों को व पत्रकारों को शेख शाहनवाज खलील ने शील्ड देकर सम्मानित किया खेल राष्ट्रीय गान के बाद शुरू हुआ था जिसमें शेख़ शाहनवाज़ ख़लील ज़िलाध्यक्ष चेयरमैन संघ सी ओ अंजनी कुमार नगीना मेजर सूबेदार शैलेंद्र कुमार बिष्ट थाना प्रभारी नगीना, ज़ाहिद अंसारी, नौशाद परवेज़, (वसीम अंसारी एडवोकेट) निसार मुल्तानी, नासिर मुल्तानी, कुंवर अमरजीत, अज़ीम मुल्तानी, नूर मौहम्मद, बहार आलम मुल्तानी, राकेश करनवाल शेख जमशेद, शद्ददन ठेकेदार, आदि लोग उपस्तिथ रहे।