नहटौर में राष्ट्रीय बेदाग केसरी की अहम पत्रकार बैठक सम्पन्न

नहटौर: जनपद बिजनौर के नहटौर स्थित सूर्यवंशी कॉलेज में ‘राष्ट्रीय बेदाग केसरी’ संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला प्रभारी आबिद खान और सह-संपादक विकास शर्मा ने किया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने भाग लिया।


बैठक में निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पत्रकारों से खबरों में सत्यता बनाए रखने और जनता व प्रशासन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।


जिला प्रभारी आबिद खान ने कहा कि पत्रकारों को हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं सह-संपादक विकास शर्मा ने पत्रकारों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सभी साथी एक-दूसरे के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहें।


बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पत्रकारों को भी टीम से जोड़ा गया। साथ ही विभिन्न तहसीलों से आए पत्रकारों ने अपने क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याएं बैठक में रखीं और उनके समाधान को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता सह – संपादक विकास शर्मा ने की जबकि संचालन नसीम उस्मानी ने किया।


इस अवसर पर नसीम उस्मानी, शादाब अली, कृष्णा धनवानिया, सुभाष चौधरी, शाहनवाज अंसारी, मोहम्मद आलम और पंडित कृष्ण कुमार कौशिक सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और क्षेत्रीय विकास के समर्थन में लगातार आवाज उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment